ehrms.upsdc.gov.in- मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश, लॉगिन, सैलरी स्लिप डाउनलोड करें, लीव एप्लीकेशन, सर्विस बुक देखें

0

मानव सम्पदा : एप्लिकेशन कार्मिक प्रबंधन गतिविधियों जैसे निगरानी, ​​​​योजना, भर्ती, पोस्टिंग, पदोन्नति, स्थानांतरण, सेवा इतिहास के रखरखाव आदि के लिए एक सामान्य अनुप्रयोग उपकरण है। इसे एनआईसी यूपी राज्य केंद्र द्वारा विकसित, रखरखाव और होस्ट किया गया है ।

इस आर्टिकल में हम आपको मानव सम्पदा की पूरी जानकारी देंगे जैसे मानव सम्पदा में लॉगिन कैसे करें लीव के लिए अप्लाई कैसे करें, सैलरी स्लिप डाउनलोड कैसे करें, सर्विस बुक कैसे देखें, डिटेल्स कैसे अपडेट करें, पासवर्ड कैसे अपडेट करे। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िए।

पोर्टल का नाम  मानव सम्पदा
वेबसाइट  https://ehrms.upsdc.gov.in/
लॉगिन करें  क्लिक करें 
पासवर्ड रिसेट करें  क्लिक करें 
राज्य  उतर प्रदेश
काम  Employee रिकार्ड्स
भाषा  हिंदी / इंग्लिश
सैलरी स्लिप  क्लिक करें 
लीव एप्लीकेशन  क्लिक करें 
मोबाइल ऍप  डाउनलोड करें 

मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश : उद्देश्य

1) विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पूरे राज्य में फैले लगभग 20 लाख कर्मचारियों के लिए संपूर्ण एचआरएमएस समाधान प्रदान करना।

2) कौशल, मुआवजा, व्यक्तिगत विवरण, जनसांख्यिकीय जानकारी, और अन्य विस्तृत प्रासंगिक जानकारी जैसी जानकारी एकत्र करके प्रत्येक कर्मचारी के कौशल सेट का विश्लेषण करने के लिए मानव संसाधन से संबंधित डेटाबेस विकसित करना।

3) भर्ती और सेवानिवृत्ति की वर्तमान और भविष्य की स्थिति की गणना करके जनशक्ति की स्थिति का विश्लेषण करने में सरकार की मदद करना।

4) कर्मचारियों को उनके मैनुअल सर्विस बुक रिकॉर्ड में वर्तमान में उपलब्ध सबसे उपयोगी जानकारी को इलेक्ट्रॉनिक रूप (ई-सर्विस बुक) में संरक्षित करना और मास्टर सर्विस बुक की डेटा प्रविष्टि और उस पर ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से खोजने योग्य कर्मचारी सेवा बुक डेटाबेस बनाना।

5) विभाग और सरकारी कर्मचारियों दोनों के उपयोग के लिए उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार के प्रयासों का समर्थन करने के लिए इंटरनेट पर ई-सर्विस बुक उपलब्ध कराना।

6) विकेन्द्रीकरण और उनके लेन-देन जैसे (स्थानांतरण, पदोन्नति, ज्वाइनिंग, रिलीविंग आदि) को समय पर अद्यतन करके सर्विस बुक को बनाए रखने में मैनुअल प्रयास को कम करना।

7) कर्मचारी पदस्थापन और स्थानान्तरण के संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम के उद्देश्य को प्राप्त करना।

8) विभिन्न स्तरों पर सरकार में कागज के उपयोग को समाप्त करने के लिए कार्य प्रवाह आधारित उत्पाद विकसित करना जिसके परिणामस्वरूप मामलों का तेजी से निपटान होगा और इस प्रकार कागज की बचत करके राज्य की कार्बन क्रेडिट रेटिंग में सुधार होगा।

9) प्रभावी नीति निर्णय लेने के लिए सभी स्तरों पर आउटपुट/प्रश्नों (विभिन्न चयन मानदंडों पर) का विकास करना।

मानव सम्पदा फायदे

मानव सम्पदा  विभागीय कर्मचारियों के लिए बहुत ही उपयोगी है।  मानव सम्पदा से ऑनलाइन घर बैठे आप बहुत सारे काम कर सकते हैं।  उत्तर प्रदेश मानव सम्पदा के निम्नलिखित फायदे हैं।

1) घर बैठे सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

2) ऑनलाइन लीव के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

3)  अपनी सर्विस बुक देख सकते हैं

4) ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

5) जरुरी दस्ताबेज अपलोड कर सकते हैं।

6) APAR देख सकते हैं।

7) पेंडिंग लीव्स को अप्प्रोवे कर सकते हैं।

मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश लॉगिन 

नीचे  मानव सम्पदा में लॉगिन करने की प्रोसेस को बताया गया है , दिए गए स्टेप्स ध्यान पूर्वक फॉलो करें।

1) सबसे पहले मानव सम्पदा की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें – यहाँ क्लिक करें 

2) उसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें

3) उसके बाद अपना डिपार्टमेंट सेलेक्ट करें।

  • बेसिक एजुकेशन
  • मेडिकल हेल्थ
  • राज्य संपत्ति
  • अन्य सभी डिपार्टमेंट

4) अपना पासवर्ड डालें

5) अंत में सिक्योरिटी कैपचा  को भरें

6 ) उसके बाद लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।

लॉगिन होने के बाद आप अपने अकाउंट का दशबॉर्ड देख पायंगे।  लॉगिन होने के बाद ही आप लीव या सैलरी स्लिप डाउनलोड कर पायंगे।

मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश: सैलरी स्लिप डाउनलोड कैसे करें 

अब आपको अपनी सैलरी स्लिप लेने के लिए दफ्तरों के छाकर नहीं कटने पड़ेंगे।  आप घर बैठकर बस एक क्लिक  करके अपनी सैलरी स्लिप निकाल  सकते हैं।  अपनी सैलरी स्लिप को डाउनलोड  करने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिये।

1) सबसे पहले आप ऊपर बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने अकाउंट में लॉगिन कर लें।

2) उसके बाद Payroll के ऑप्शन पर क्लिक करें।

3) उसके बाद सैलरी स्लिप के ऑप्शन को चुनें।

Manav sampda

4) अब आप जिस महीने और साल की सैलरी स्लिप डाउनलोड कारन चाहते हैं उस साल और महीने को चुनें।

5) उसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।

6) अब आपके सामने आपकी सैलरी स्लिप ओपन हो जाएगी।

7) डाउनलोड के बटन पर क्लिक करके आप सैलरी स्लिप को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश: लीव कैसे लें 

मानव सम्पदा की मदद से आप घर बैठे ही छुट्टी भी ले सकते हैं।  अगर आप बीमार हैं, आपको कहीं जाना है या अगर आप किसी और वजह से छुट्टी लेना चाहते हैं तो आप ऐसा आसानी से कर सकते हैं।  आपको मानव सम्पदा की मदद से अपने रिपोर्टिंग  लीव अप्लाई करना होगा, और आपका रिपोर्टिंग अफसर उस लीव को approve  कर देगा। मानव सम्पदा पर लीव अप्लाई करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

1) डैशबोर्ड पर Leave Module > My Leave > Apply Leave पर क्लिक करें।

Manav sampda

2) उसके बाद आपको अपने रिपोर्टिंग अफसर को सेलेक्ट करना होगा।

3) फिर आपको लीव की तारिख , पता , और कारण  भरना होगा।

4) अगर आप मेडिकल लीव ले रहे हैं तो ऐसे में आपको , डॉक्यूमेंट भी अपलोड करना होगा।

5) सभी डिटेल्स अच्छी तरह भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। 

6) अब आपके द्वारा अप्लाई की गयी लीव पेंडिंग में चली जाएगी।

7) आप My Leave के सेक्शन में जाकर चेक भी कर सकते हैं।

मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश: ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए अप्लाई करें 

अगर आप अपने कार्यरत जगह से कहीं और जगह अपना ट्रांसफर करवाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अपने रिपोर्टिंग अफसर को मानव सम्पदा के जरिये अप्लाई करना पड़ेगा।  ट्रांसफर एप्लीकेशन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

1) अपने अकाउंट में लॉगिन करने के बाद मेनू सेक्शन में ट्रांसफर मॉडुल के बटन पर क्लिक करें।

2) आप आप अपने रिपोर्टिंग अफसर को सेलेक्ट करें

3) अब दिए गए डिटेल्स को भरें

4) डिटेल्स भरने के बाद ट्रांसफर एप्लीकेशन की वजह सेलेक्ट करें।

5) सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश: सर्विस बुक कैसे देखें 

सर्विस बुक में कर्मचारी का जरुरी विवरण होता है जैसे उसका नाम, जोइनिंग की तारीख, ehrms code, पर्सनल इनफार्मेशन, पता, जोइनिंग की जानकारी, एजुकेशन डिटेल्स और परिवार का विवरण। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करने से आप अपनी सर्विस बुक देख सकते हैं।

1) अपने मानव सम्पदा अकाउंट में लॉगिन करने के बाद मेनू सेक्शन में सर्विस बुक के बटन पर क्लिक करें।

2) अब आप अपना ehrms code सेलेक्ट कर लें।

3) अब आप view सर्विस बुक के बटन पे क्लिक करें।

Manav sampda

4) उसके बाद ओपन पीडीऍफ़ के बटन को दबाएं।

5) अब आपके सामने आपकी सर्विस बुक खुल जाएगी।  आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश: APR कैसे भरें 

APR यानि की Annual Property Return भरने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को  करें।

1) मानव सम्पदा के डैशबोर्ड पर दिख रहे APR के बटन पर क्लिक करें।

2) अब आपको Fill/View return के बटन पर क्लिक करना है

3) अब आपको अपना रिपोर्टिंग अफसर सेलेक्ट करना है।

4) जिस वर्ष का APR आपको  भरना है उसे सेलेक्ट कर लें।

5) अपना APR भर के सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश: डाक्यूमेंट्स अपलोड करें 

आप मानव सम्पदा में अपने जरुरी डाक्यूमेंट्स जैसे बारहवीं की मार्कशीट , दसवीं की मार्कशीट , पैन कार्ड, ग्रेजुएशन की मार्कशीट तथा और जरुरी दस्तावेज।  अपने डाक्यूमेंट्स को अपलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

1) मानव सम्पदा के डैशबोर्ड पर General के ऑप्शन में View/upload documents पर क्लिक करें।

Manav sampda

2) अब आप जो डॉक्यूमेंट अपलोड करना चाहते हैं उसकी केटेगरी को सलेसट करें।

3) फिर आपको डॉक्यूमेंट की जारी तिथि डालनी होगी, फिर उसका नंबर , संस्था जिसने डॉक्यूमेंट जारी किया है।

4) अब आप अपने डाक्यूमेंट्स को  में से सेलेक्ट करें।

5) उसके बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।

6) आप view डॉक्यूमेंट के बटन पर क्लिक करके आपके द्वारा अपलोड किये हुए डाक्यूमेंट्स भी देख पायंगे।

पासवर्ड अपडेट कैसे करें 

अगर आप अपना पुराना पासवर्ड भूल गए हैं या आप उसे चेंज करना चाहते हैं  तो आप ऐसा आसानी से कर सकते हैं।  नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना पासवर्ड अपडेट कर सकेंगे।

1) सबसे पहले आपको अपने अकाउंट में लॉगिन कर लेना है।

2) उसके बाद general पर क्लिक करें फिर अपडेट पासवर्ड पर क्लिक करें।

3) अब आप अपना पुराना  पासवर्ड डालें

4) फिर अपना नया पासवर्ड दर्ज करें।

5) अब आप कैप्चा भरें और सेव के बटन पर क्लिक करें।

6) अब आप अपने नए पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं।

कांटेक्ट डिटेल्स अपडेट करें। 

अगर आपको अपना राज्य, डिपार्टमेंट, फ़ोन नंबर या ईमेल अपडेट करना है तो आप मानव सम्पदा की मदद से आसानी से कर सकते हैं।  नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें :

1) सबसे पहले आपको अपने अकाउंट में लॉगिन कर लेना है।

2) उसके बाद general पर क्लिक करें फिर अपडेट कांटेक्ट डिटेल्स  पर क्लिक करें।

3) अब आपको अपने कांटेक्ट डिटेल्स दिखाई दे रहे होंगे।

4) आपको जो डिटेल्स अपडेट करने हैं, उन्हें बदल दें या नया  भर दें।

5) डिटेल्स भर के अपडेट के बटन पर क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *